Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूल कर भी ना करें इन चीजों का दान, वरना नहीं होगी घर में बरकत
- byShiv
- 24 Jan, 2025
PC: Aaj Tak
सूर्यास्त के बाद कुछ वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं वे कौन सी हैं? इन्ही के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
सूर्यास्त के बाद दूध का दान नहीं करना चाहिए। सफेद रंग चंद्र तत्व होने के कारण इसे दान करने से देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं। सूर्यास्त के बाद दही का दान भी नहीं करना चाहिए। इसका संबंध शुक्र ग्रह से है।
हल्दी, जो समृद्धि का प्रतीक है, सूर्यास्त के बाद दान नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से परेशानियां आ सकती हैं। इसके अलावा सूर्यास्त के बाद धन का दान करने से बचें। इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है ।सूर्यास्त के बाद किसी को प्याज और लहसुन भी न दें।
सूर्यास्त के बाद तुलसी के पौधे को छूना तो दूर, दान करना भी मना है। इससे भगवान विष्णु नाराज होते हैं। इसी तरह, सूर्यास्त के बाद बाल और नाखून काटने, घर में झाड़ू लगाने और झगड़ा करने से भी बचें।






