Vastu Tips: घर में शीशा लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हमेशा रहेगी कंगाली
- byvarsha
- 07 Jun, 2025

PC: Housing
घर में वास्तु का काफी अधिक महत्व है। अगर हम घर वास्तु के अनुसार बनाते है और घर की प्रत्येक वस्तु को वास्तु के अनुसार रखते हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। वास्तु में घर में शीशा लगाने के नियम भी बताए गए हैं। अगर शीशा का इस्तेमाल गलत दिशा या स्थान पर किया जाए तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक परेशानी का कारण भी बन सकता है। तो जानते हैं कि वास्तु के अनुसार आपको शीशा कहाँ रखना चाहिए और कहाँ नहीं।
इन जगहों पर शीशा लगाना होता है अशुभ-
दक्षिण-पूर्व दिशा में
वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा अग्नि तत्व की दिशा है। इसलिए आपको यहाँ पर शीशा नहीं लगाना चाहिए इस से परिवार में कलह और तनाव बढ़ सकता है। सुख शांति भी प्रभावित होती है।
घर के मुख्य द्वार पर
घर के मुख्य द्वार पर शीशा लगाया जाए तो इस से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। ऐसा करने सेबिजनेस में हानि हो सकती है और आर्थिक संकट आ सकता है। वहीं परिवार में लड़ाइयां भी होती है।
टूटा या धुंधला शीशा
घर में टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। ये बहुत बड़ा वास्तु दोष है। इससे मानसिक तनाव और दुर्भाग्य से घर में परेशानियां बढ़ती हैं।
इन जगहों पर शीशा लगाना होता है शुभ
उत्तर-पूर्व दिशा को शुभता और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है. यहां शीशा का उपयोग करने से घर में समृद्धि और धन लाभ होता है.