Vastu Tips: किचन में अगर बार बार हो रहा हैं ये काम तो होने वाला हैं आपके साथ भी कुछ बुरा
- byShiv
- 09 Sep, 2024

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र नियमों के अनुसार बहुत सी चीजे शुभ होती हैं और बहुत सी अशुभ भी होती है। ऐसे में वास्तु में किचन से जुड़े भी कुछ खास नियम हैं। अगर किचन में आपके हाथ कुछ चीजे बार बार फिसल रही हैं या कुछ खाने पीने की चीजे बार बार बिखर रही हैं तो यह शुभ संकेत नहीं है। वास्तु के हिसाब से देखें तो अगर किचन में बार-बार सफेद पदार्थ यानी चीनी, नमक और दूध गिर रहे हैं तो यह बिल्कुल सही नहीं है।
दूध
आपके रसोई में कई बार दूध गर्म करते हुए उबल जाता है। अगर रसोई में बार-बार दूध गिर रहा है तो यह अपशगुन माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति से बार-बार दूध गिर रहा है तो उसका चंद्रमा पीड़ित है। इससे घर में कलेश होता है।
नमक
नमक भी सफेद पदार्थ है। इसका गिरना भी शुभ नहीं माना जाता है। सफेद होने से यह चंद्रमा और शुक्र दोनों को दर्शाता है। किचन में बार-बार नमक गिरना मतलब इंसान के जीवन संकट आने को दर्शाता है।
pc- zee news