Lifestyle
Vastu Tips: आप भी घर की छत पर लगाएं ये चीजे तो मिलेगा बड़ा लाभ, जान ले इनके बारे में
- byShiv
- 10 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। घर में वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार अगर आप चलते हैं तो आपको इसका बड़ा फायदा होता है। ऐसे में आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होता है। अगर आप वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर की छत पर कुछ चीजों को रखते हैं, तो इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
त्रिशुल लगाए
वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अगर घर की छत पर त्रिशूल लगाते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता। साथ ही ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा भी परिवार पर बनी रहती है।
लगाएं पौधे
घर की छत पर वास्तु के अनुसार, पौधे लगा सकते हैं। जिसके अनुसार, उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व दिशा में छोटे पौधे, जैसे तुलसी, गेंदा आदि लगाए जा सकते हैं। वहीं बड़े पौधों को छत की दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में लगाना शुभ होता है।
pc- ibc24.in