Vastu Tips: घर या ऑफिस में लगा रहे हैं नेम प्लेट तो रखे विशेष तौर पर इन बातों का ध्यान

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में हर वस्तु की दिशा और सही जगह के बारे में बताया जाता है। अगर आप वास्तु के हिसाब से कुछ चीजों को सही दिशा में रखते हैं या फिर उस हिसाब से काम करते हैं तो फिर ये बड़े ही लाभ देने वाली होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की आप अगर घर या फिर ऑफिस की नेम प्लेट लगाए तो किन बातों का ध्यान रखें। ताकी आपको फायदा हो सके। 

किन बातों का रखें ध्यान

नेम प्लेट को आप उच्च स्थान जैसे दरवाजे के ऊपर या दीवार के कोने पर लगाएं।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से उत्तर दिशा और पूरब की दिशा में ही नेम प्लेट लगानी चाहिए ये दिशाएं शुभ होती हैं।

उत्तर और पूरब में में नेम प्लेट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

नेम प्लेट पर 2 लाइनों में ही नाम लिखवाएं।

वास्तु के हिसाब से वृत्ताकार, त्रिकोण और विषम आकृति की नेम प्लेट घर या ऑफिस में लगानी चाहिए।

इसके साथ ही ध्यान रखें की नेम प्लेट में कहीं कुछ टूटा फूटा या फिर छेद नहीं होना चाहिए।

pc- housing.com