Vastu Tips: अगर करेंगे इन नियमों का पालन तो घर में रहेगा हमेशा लक्ष्मी जी का वास

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर वास्तु में विश्वास करते हैं तो फिर ये बहुत ही काम की चीज है। वास्तु शास्त्र में हर दिशा का अपना अलग महत्व बताया गया है। अगर आप वास्तु के नियमों का पालन करते हुए घर का निर्माण करते हैं तो आपको जीवन में कई अच्छे परिणाम मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि, वास्तु के किन नियमों का पालन करके आप जीवन में सफल हो सकते हैं।

वास्तु के नियम
एक तो  आपको घर नियमित साफ सफाई रखनी चाहिए। माता लक्ष्मी हमेशा उसी घर में प्रवेश करती है जहां साफ-सफाई हो। इसलिए नियमित रूप से आपको घर की साफ-सफाई करनी चाहिए।

घर में पर्याप्त रोशनी आने की व्यवस्था होनी चाहिए। आपको उगते सूर्य की एक तस्वीर घर की पूर्व दिशा में लगा देनी चाहिए। ऐसा करने से भाग्य का आपको साथ मिलता है।

घर के फर्नीचर की वजह से भी आपके घर का वास्तु खराब होता है। इसलिए आपको कभी भी ऐसा फर्नीचर नहीं लेना चाहिए जो तिकोने आकार का होगा। घर में हमेशा गोलाकार या चौकोर फर्नीचर आपको लगाना चाहिए।

pc-hindustan