Vastu Tips: किचन में अगर इन वास्तु नियमों का करेंगे पालन तो बनी रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा
- byShiv
- 09 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। आज के दौर में वास्तु नियमों का बहुत ध्यान रखा जाता हैं, अगर आप वास्तु नियमों को अनुसार चलते हैं तो आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। ऐसे में रसोई घर को लेकर भी वास्तु नियम है। इनके अनुसार चलने से आपको कई फायदे होते है। रसोई में सही दिशा, स्वच्छता और वास्तु नियमों का पालन कर आर्थिक समृद्धि, सुख-शांति और धनवर्षा सुनिश्चित की जा सकती है। जानते हैं कुछ उपाय.…
दिशा का ध्यान रखें
रसोईघर हमेशा पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए, क्योंकि अग्नि तत्व का संबंध इन दिशाओं से होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक समृद्धि आती है।
रसोई में टूटा-फूटा बर्तन न रखें
वास्तु के अनुसार रसोई में टूटी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और घर में गरीबी के संकेत माने जाते हैं। साफ-सुथरे और सही अवस्था वाले बर्तन घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाते हैं।
pc- houzlook.com