Lifestyle
Vastu Tips: तिजोरी से जुड़े इन वास्तु नियमों का करेंगे पालन तो कभी नहीं होगी धन की कमी
- byShiv
- 08 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र आपके जीवन में बड़ा महत्व रखती है। आप अगर इसके नियमों के अनुसार चलते हैं तो यह आपको बड़ा फायदा देती हैं ऐसे में आज हम आपको तिजोरी से जुड़े कुछ वास्तु नियम बताने जा रहे हैं। अगर आप इनके अनुसार काम करेंगे तो यह आपके लिए बड़े ही काम की चीज है।
ये है सही दिशा
वास्तु के अनुसार, तिजोरी को हमेशा घर की उत्तर दिशा या फिर उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में रखना चाहिए। क्योंकि इस दिशा को धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की दिशा माना गया है।
किस रंग में हो
वास्तु शास्त्र में तिजोरी का रंग भी महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु की दृष्टि से तिजोरी पर सुनहरा रंग करवाना शुभ माना जाता है। वहीं आप पीले या सफेद रंग की भी तिजोरी अपने घर में रख सकते हैं।
pc- kisan tak