Vastu Tips: आपके घर में रखी हैं अगर ये चीजे तो फिर पास भी नहीं आएगी नकारात्मक ऊर्जा

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का बहुत महत्व है। ऐसे में आप भी अगर इन चीजों में विश्वास करते हैं तो फिर ये आपके लिए बड़े ही काम की है।  सकारात्मक ऊर्जा से घर में सुख-समृद्धि आती है, जबकि नकारात्मक ऊर्जा जीवन में कई परेशानियां लाती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की आपके घर में अगर ये चीजे हैं तो फिर आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

कौड़ियां
बता दें की आपके घर में कौड़िया होनी चाहिए। मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है और कौड़ी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में लक्ष्मी जी की पूजा करते समय कौड़ी जरूर रखें। आप कौड़ी को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख सकते हैं।

पिरामिड
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर में पिरामिड भी रखना चाहिए। इसका खास महत्व होता है। माना जाता है कि घर की जिस दिशा में वास्तुदोष हो, वहां पिरामिड रखने से सुधार आता है। चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड आर्थिक तंगी दूर करता है।

pc- news nation