Vastu Tips: पर्स से जु़ड़ी ये गलतियां करते हैं आप भी तो हो जाएंगे कंगाल, सुधार ले आज से ही
- byShiv
- 31 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर वास्तु मे विश्वास करते हैं तो फिर आपको उसके नियमों के अनुसार ही चलना चाहिए। वास्तु के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा से घर में सुख-समृद्धि आती है, वहीं नकारात्मक ऊर्जा जीवन में कई तरह की परेशानियां पैदा करती है। इसी तरह आप अगर अपने पर्स में भी कुछ ऐसी चीजे रखते हैं जो नकारात्मक हो तो उन्हें हटा देना चाहिए। तो जानते है उनके बारे में।
पर्स में नहीं रखे ये चीजें
अपने पर्स या वॉलेट में कभी भी नोटों को तोड़-मरोड़कर नहीं रखें। पर्स में रुपए हमेशा व्यवस्थित ढंग से रखने चाहिए।
पर्स में कभी भी कोई नुकीली या धातु से बनी चीजें नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि पर्स में चाकू, पिन और चाबी जैसी चीजें रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
पर्स को कभी खाली नहीं रखें। यह अशुभ माना जाता है, यह धन की कमी का संकेत है।
पर्स में कभी भी कोई बिल या पुरानी रसीद जैसी चीजें ना रखें। पर्स में कागजों का ढेर लगाने पर राहु दोष लगता है।
pc- jagran