Vastu Tips: तुलसी का पौधा अगर लगाएंगे इस दिशा में तो मिलेंगे गजब के फायदे, जान ले अभी
- byShiv
- 20 Dec, 2024
इंटरनेट डेस्क। वास्तु नियमों के बारे में तो आज जानते ही हैं, इन नियमों के अनुसार ही लोग तरक्की भी करते है। और अगर आप वास्तु के अनुसार नहीं चलते हैं तो आपको नुकसान भी होता है। तो आज हम जानेंगे तुलसी के पौधे के वास्तु नियम।
तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाएं?
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए दिशा का विशेष महत्व होता है। अगर तुलसी का पौधा घर की उत्तर दिशा में लगाया जाए, तो यह सुख-समृद्धि का कारण बनता है।
पूर्व दिशा में लगाने का फायदा
वहीं अगर तुलसी का पौधा पूर्व दिशा में लगाया जाए, तो यह आर्थिक लाभ के द्वार खोलता है। पूर्व दिशा में तुलसी लगाने से धन की कभी कमी नहीं होती और व्यक्ति के जीवन में तरक्की आती है। इसलिए नए साल के पहले दिन तुलसी का पौधा सही दिशा में लगाकर अपने घर को शुभता से भरें।
pc- boldsky.com
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए राजस्थान खबरें उत्तरदायी नहीं है।






