इंटरनेट डेस्क। वास्तु का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। आपने देखा होगा की जब आप घर बनवाते हैं तो कई बातों का ध्यान रखते है। खासतौर पर वास्तु का, अगर आप वास्तु के अनुसार नहीं चलते हैं तो आपको कई तरह की परेशानी भी उठानी पड़ती है। ऐसे में आज आपको बता रहे हैं की आपको वास्तु के अनुसार अपने घर कैसी मूर्तियां रखनी चाहिएं।
कामधेनु गाय
गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि घर में कामधेनु गाय की मूर्ति या तस्वीर लगाने से सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। आप घर में पीतल की कामधेनु गाय की मूर्ति रख सकते हैं।
हाथी की मूर्ति
वास्तु में हाथी की मूर्ति को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि हाथी की मूर्ति रखने से घर में धन-वैभव ब़ढ़ता है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पारिवारिक जीवन में खुशियां आती है।
pc- aaj tak






