Vastu Tips: जाने घर में किन जगहों पर नहीं करना चाहिए आपको बैठकर भोजन, आती हैं ये परेशानी

इंटरनेट डेस्क। वास्तु में हमारे घर को लेकर कई नियमों के बारे में बताया गया है। हमे किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किस तरह से नियमों का पालन करना चाहिए। वास्तु में घर के अंदर किन जगहों पर भोजन करना चाहिए ये भी बताया गया है। कई बार आप घर में बिना सोचे समझे कहीं भी भोजन करने लग जाते हैं, जोकि वास्तु के हिसाब से अशुभ भी साबित हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, भोजन से संबंधित कुछ नियमों का पालन करना जरूरी बताया गया है। घर के किन हिस्सों में भोजन नहीं करना है, आज जानते है।

बेड पर बैठकर न करें भोजन
कई लोग आलस के चलते बेड पर ही भोजन कर लेते हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेड पर बैठकर भोजन करना अशुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ती है।

घर के मुख्य दरवाजे के पास न करें भोजन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के पास भोजन करने से बचना चाहिए। यहां भोजन करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा भंग होती है।

बाथरूम के पास न करें भोजन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम के सामने या पास बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर का वातावरण खराब होता है और स्वास्थ्य खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

pc- hindustan