Vastu Tips: जाने किस दिन करना चाहिए आपको पैसों का लेन देन, मिलते हैं इसके सुखद परिणाम
- byShiv
- 03 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू परंपरा में पैसे को मां लक्ष्मी की कृपा, शुभ संकेत से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र भी इस बात पर विशेष जोर दिया गया है। इतना ही नहीं वास्तु में तो यह भी बताया गया हैं की आपको धन का आदान-प्रदान किस दिन किया जाना चाहिए। वास्तु के अनुसार कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब पैसों का लेन-देन समृद्धि बढ़ाता है, वहीं कुछ दिनों में किया गया लेन-देन मां लक्ष्मी की नाराजगी का कारण बन सकता है।
लेन-देन के लिए शुभ दिन
वास्तु शास्त्र के अनुसार सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार पैसों के लेन-देन के लिए विशेष रूप से शुभ होते हैं। इनमें शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा महत्व रखता है, क्योंकि यह मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है। शुक्रवार को किया गया धन संबंधी लेन-देन व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को स्थिर और मजबूत बनाता है।
वहीं सोमवार भगवान शिव को और गुरुवार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इन दोनों दिनों में किया गया लेन-देन शुभ फल देता है और धन संबंधी बाधाओं को कम करने में मदद करता है।
लेन-देन करने से बचें
वास्तु के अनुसार, शनिवार को पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। मान्यता है कि शनिवार के दिन धन का लेन-देन करने से आर्थिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा मंगलवार को भी उधार देने या लेने से बचना चाहिए।
pc- hindustan





