Vastu Tips: इस दिशा में रखा मनीप्लांट बना सकता है आपको कंगाल, लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, बरसेगा पैसा
- byShiv
- 06 Oct, 2024

pc: asianetnews
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट घर में लगाना बेहद ही शुभ होता है। इसे घर में रखने से बरकत होती है। लेकिन अगर आपने इसे गलत दिशा में रखा है तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि मनीप्लांट किस दिशा में रखने से आपको फायदा हो सकता है।
इस दिशा में लगाएं मनीप्लांट
मनी प्लांट को हमेशा घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। दक्षिण-पूर्व दिशा को लक्ष्मी और कुबेर की दिशा माना जाता है। लेकिन आपको भूल कर भी उत्तर दिशा में मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए वरना धन की हानि होती है।

PC:jagran
हटा दें पीले पत्ते
मनी प्लांट हरा भरा होता है तो जीवन में कई तरह की खुशियां आती है। वहीं अगर मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़ जाएं तो आपको इन्हे काट कर अलग कर देना चाहिए। यह नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित कर सकता है।
कांटेदार पौधों से दूर रखें
मनी प्लांट को कांटेदार पौधों के पास भूल कर भी ना रखें वरना इस से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। मनी प्लांट को घर के अंदर रखें। इसे घर के बाहर या बालकनी में रखने से इसके पॉजिटिव इफेक्ट कम हो सकता है।

PC: TrustBasket
धन लाभ
अगर आपको आर्थिक समस्याए हैं तो शुक्रवार को पानी में कच्चा दूध मिलाकर मनी प्लांट में चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी खुश होती है।