Vastu Tips: घर के मुख्यद्वार पर कभी भी भूलकर नहीं रखे आप ये चीजें, पड़ता हैं बुरा असर

इंटरनेट डेस्क। प्रवेश द्वार घर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, क्योंकि इसके जरिए घर में सभी तरह की शक्तियों का आगमन होता है। लेकिन आप अगर घर के मुख्य द्वार की साज सज्जा और साफ सफाई नहीं रखेंगे तो यह अशुभ होता है। वैसे वास्तु टिप्स में घर के मुख्य दरवाजे के बारे में बताई गई हैं तो आज जानते हैं इनके बारे में। 

नहीं रखें कूड़ेदान
घर के मुख्य द्वार पर कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ होता है। वास्तु के अनुसार प्रवेश द्वार से देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए हमेशा इसकी स्वच्छता का ध्यान रखें।

सूखे पौधे नहीं रखें
आमतौर पर घर के प्रवेश द्वार पर पौधों को रखा जाता है। इसका कारण घर की सुंदरता के साथ-साथ नकारात्मकता को दूर करना भी होता है। परंतु द्वार पर सूखे पौधे रखना अशुभ हो सकता है।

pc- herzindagi.com