Vastu Tips: अशोक के पेड़ की पत्तियों को घर में रखें इन जगहों पर, बदलने लगेगी आपकी किस्मत

इंटरनेट डेस्क। वास्तु मे विश्वास करते हैं तो यह आपको बड़ा फायदा देती हैं, लेकिन कब जब आप नियमों से चले। वास्तु में पेड़ पौधों का भी महत्व बताया गया है। ऐसे में हिंदू धर्म में कुछ पेड़-पौधे बहुत ही वंदनीय होते हैं। मान्यता है कि इनकी पूजा करने से बड़े से बड़ा कष्ट जीवन में मिट जाता है। अशोक का वृक्ष हिंदू धर्म में बहुत ही पूज्यनीय है। इस पेड़ की पत्तियों का प्रयोग करने से आपके कष्ट तक मिट जाते है। 

क्या हैं अशोक के पेड़ की पत्तियों के फायदे

अशोक की पत्तियों को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप शुक्रवार के दिन 11 अशोक की पत्तियों को एक लाल कपड़े में बांध कर अपने घर की तिजोरी में रखेंगे तो सुख-समृद्धि में कोई कमी नहीं आएगी।

इस पेड़ की जड़ को शुभ मुहूर्त में घर लेकर आ जाएं और इसकी जड़ को स्वच्छ पानी से धोने के बाद सुखाकर घर की तिजोरी में रख दें। घर में धन की कमी नहीं रहेगी।

pc- www.amazon.in