Vastu Tips: इन पौधों को जरूर लगाएं अपने बेडरूम में, बना रहेगा पति-पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की हम घा कर साज सज्जा के लिए पेड़ पौधे लगाते है। लेकिन क्या आपको यह पता हैं की पेड़ पौधा भी वास्तु के अनुसार एक बहुत बड़ा रोल होता है। अगर नहीं तो आज हम जानते है। बेडरूम की सजावट और साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि पति-पत्नी के लिए यह कमरा बहुत खास होता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहे, इसलिए लिए जरूरी है कि बेडरूम में इंनडोर प्लांट्स लगाने चाहिए।

लिली प्लांट 
बेडरूम के लिए लिली प्लांट को बहुत अच्छा माना गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कमरे में लिली प्लांट होने से सुख, समृद्धि और शांति बढ़ती है।

मनी प्लांट 
सकारात्मकता और सजावट दोनों के लिहाज से बेडरूम में मनी प्लांट का पौधा रख सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट को बेड के ठीक नजदीक या साइड टेबल पर न रखकर किसी कोने वाले स्थान पर रखें।

pc- masterclass.com