Vastu Tips: आप भी कर ले जायफल के ये उपाय, लोन से मिल जाएगा आपको छुटकारा

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की लोग आज के समय में सुविधाओं के लिए लोन ले लेते हैं और फिर परेशान होते रहते है। ऐसेे में बढ़ते लोन के कर्ज से आप भी परेशान हैं तो ज्योतिष के उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। ज्योतिष में बताए गए प्राकृतिक उपाय भी कई बार अप्रत्याशित फल देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जायफल के कुछ चमत्कारी उपाय।

कपूर के साथ जायफल का उपाय
गुरुवार या शुक्रवार के दिन एक साफ कटोरी में ताजा और पूर्ण आकार वाला जायफल रखें। इसके बाद थोड़ी मात्रा में कपूर डालकर दोनों को साथ में जलाएं। अब इससे उठते हुए धुएं को घर के मुख्य स्थानों और कोनों में फैलाएं। इसके बाद कुछ जायफल अपनी तिजोरी, कैश बॉक्स या धन रखने की जगह पर रख दें। जिससे आर्थिक तनाव धीरे-धीरे कम होने लगता है।

लाल कपड़े के साथ उपाय
कुछ जायफल लेकर साफ लाल कपड़े में छोटे बंडल की तरह बांधें। इस पोटली को तिजोरी, अलमारी या जहां भी आप पैसे रखते हैं, वहां रख दें। इसे आप पर्स में रख सकते हैं। समय-समय पर इस पोटली की सफाई करें। यह उपाय धन-वृद्धि और लगातार आ रही रुकावटों को दूर करता है।

pc- herzindagi.com