Vastu Tips: बिना पैसों के आप भी इस तरह से सहीं कर सकते हैं अपने घर का वास्तु दोष

इंटरनेट डेस्क। हम जब घर का निर्माण करते हैं तो वास्तु पर ध्यान नहीं देते हैं और इसके कारण हमे बाद में कई परेशानियों का सामाना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप बिना पैसे खर्च किए वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं तो आज आपको बता रहे हैं की आपकों क्या करना चाहिए। 

स्वास्तिक 
जानकारी के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। ऐसा करने से चारों ओर से आ रही नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है तथा वास्तुदोष भी हटता है। 

रसोई में यहां लगाए बल्ब 
वास्तु विज्ञान में रसोई घर को घर की सुख समृद्धि हेतु अतिविशिष्ट माना गया है। रसोई के लिए वास्तु के नियमों के अनुसार, आग्नेय कोण यानी कि दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे उचित स्थान मानी गई है। यदि रसोईघर गलत स्थान पर है तो अग्निकोण में बल्ब लगा दें।

pc- abp news