Vastu Tips: घर की दहलीज पर महिलाओं को नहीं करना चाहिए ये काम, वरना हो जाएगा अनिष्ठ

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की घर की बड़ी बूढ़ी महिलाए घर की बहूओं को कई काम करने के लिए रोकती और टोकती है। ऐसा इसलिए की कई काम को हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार करना होता हैं और इसमें वास्तु नियमों का भी बहुत बड़ा रोल होता है। ऐसे में आज जानेंगे की महिला को कौन से ऐसे काम नहीं करने चाहिए जिसके कारण लक्ष्मी जी रूठ जाती है।

दहलीज पर नहीं करें ये काम
महिलाओं को घर की दहलीज पर कभी भी झाड़ू लगाने के बाद कचरा नहीं छोड़ना चाहिए और ना हीं  मुख्य दरवाजे के पीछे इक्ट्ठा कर छोड़ना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती है। इसके साथ ही घर की दहलीज पर बैठकर स्त्रियों को श्रृंगार, भोजन नहीं करना चाहिए।

आटे को लेकर बरतें सावधानी 
इसके साथ ही महिलाएं रात में बचे आटे को फ्रिज में रख देती हैं और अगले दिन उसकी रोटी बनाती हैं, ये आदत आज ही छोड़ दें। इससे राहु के दुष्प्रभाव झेलने पड़ते हैं। सेहत पर इसका असर पड़ता है।

pc- ndtv.in