Vastu Tips: रोटी बनाते समय आप भी रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान
- byShiv
- 27 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। हमारी संस्कृति में घर में रसोई को सबसे पवित्र जगह माना गया है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में रसोई से जुड़ी कई मान्यताएं और नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। विशेष रूप से, रोटी बनाते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में जानते हैं उनके बारे में।
रोटी गिनकर न बनाएं
आपको बता दें कि अगर आप भी रोटी गिनकर बनाते हैं तो यह सही नहीं हैं। इसका संबंध सूर्य देव से होता है, जब हम रोटी गिनकर बनाते हैं, तो यह सूर्य देव का अपमान माना जाता है, जिससे घर में धन और सुख-शांति की हानि हो सकती है।
पहली और आखिरी रोटी का महत्व
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में बनी पहली रोटी गाय के लिए और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए निकालनी चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
pc- ratopati.com