Vastu Tips: आप भी घर में जरूर लगा ले ये पौधे, पति पत्नी के संबंधों में आ जाएगी मजबूती
- byShiv
- 16 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की हम अपने घर में पेड़ पौधे लगाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा हैं की इन पेड़ पौधो का असर हमारे जीवन पर भी होता है। इसमें वास्तु का बड़ा महत्व रहता है। जी हां अगर आप घर में अच्छे पौधे लगाते हैं तो इससे पति पत्नी के बीच के रिश्ते भी महकने लगते है। ऐसे में आपको बता रहे हैं की आप कौन से पौधे घर में लगा सकते है।
सदाबहार का पौधा
आपको अपने घर में सदाबहार का पौधा लगाना चाहिए। जिसमें गुलाबी और सफेद रंगों के फूल आते हैं, जो प्यार को बढ़ाने वाले और पॉजिटिविटी लाने वाले माने जाते हैं। पूर्व दिशा में लगाने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।
चंपा का पौधा
बता दें कि सफेद चंपा को पवित्रता, शांति और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इसकी सफेद पंखुड़ियां शांति का प्रतिनिधित्व करती हैं। चंपा के पौधे को घर में लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ता है।
pc- zee news