Vastu Tips: आप भी अपने घर में लगाएं इस तरह की तस्वीरें, मिलेगा आपको भी बड़ा लाभ

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की वास्तु नियमों के अनुसार घर में पेड़ पौधों, फर्नीचर, मंदिर सबका अपना अपना महत्व और फायदा बताया गया है। अगर हम नियमों से चलते हैं तो हमे कई फायदे भी होते है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की घर में कौन सी तस्वीरें लगानी चाहिए जिससे आपके सुख शांति बनी रहे और लाभ देखने को मिलें।

बुद्ध की तस्वीर लगाएं
आपको घर में बुद्ध की तस्वीर लगाने से सुख-शांति मिलेगी। इसके लिए आपको इसे घर की पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वहीं अगर आप घर की दक्षिण दिशा में मोर की तस्वीर लगाते हैं, तो इससे आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती है। 

इस तरह की तस्वीर भी लगा सकते हैं 
घर में प्राकृतिक दृश्य जैसे पहाड़, झरने आदि की तस्वीर भी आप लगा सकते है। पहाड़ों की तस्वीर लगाने से जीवन में स्थिरता बनी रहती है। वास्तु के अनुसार, इसे घर की दक्षिण-पश्चिम में लगाना बेहतर माना जाता है। झरने की तस्वीर को घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

pc- hindustan