Vasundhara Raje बन सकती हैं भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, ये दो नेता भी हैं दौड़ में

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? इस संबंध में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। हालांकि अगले साल जनवरी के अंत तक भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी मिल सकती है। वसुंधरा राजे ने हाल ही के दिनों में कई बार पीएम मोदी से मुलाकात की है। इसके बाद से इस संबंध में कयासों के दौर शुरू हुई हैं। 

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव भी शामिल हैं। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में रविवार को संगठन चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई। 

इस महत्वपूर्ण बैठक में बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, सभी महासचिव, सभी प्रदेश अध्यक्ष और सभी प्रदेश महासचिवों के साथ-साथ संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के प्रमुख और सह प्रमुखों ने हिस्सा लिया है। बताया जा रहा है कि बैठक में संगठन की चुनाव प्रक्रिया के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई है। 

जेपी नड्डा का बढ़ाया गया था कार्यकाल आगे
आपको बता दें क भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में खत्म हो गया था, लेकिन पार्टी की ओर से लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। वह जनवरी 2020 में भाजपा के अध्यक्ष बने थे। 

PC:  livehindustan