Vicky Kaushal: 'महावतार' के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन करेंगे विक्की कौशल, बढ़ाएंगे 25 किलो वजन

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विक्की कौशल पिछली बार फिल्म छावा में नजर आए थे। उनकी इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। इस फिल्म में वो महान मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे थे। इस फिल्म के लिए विक्की ने गजब ट्रांसफॉर्मेशन किया था, अब विक्की अपनी अगली फिल्म महावतार के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन करने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार विक्की कौशल जल्द ही फिल्म महावतार में नजर आएंगे। इस माइथोलॉजिकल ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छावा में दमदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बाद अब विक्की कौशल फिल्म महावतार के लिए इससे भी बड़ा फिटनेस चैलेंज लेने जा रहे हैं। 

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल इस फिल्म के करीब 25 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाएंगे, ताकि अपने किरदार में पूरी तरह ढल सकें। इसके अलावा एक्टर सितंबर से सेलिब्रिटी फिटनेस कोच तेजस लालवानी के साथ ट्रेनिंग शुरू करेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2026 में शुरू होगी। अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही फिल्म महावतार में विक्की कौशल भगवान परशुराम यानी चिरंजीवी परशुराम की भूमिका निभा रहे हैं।

pc- thehawk.in