Video Viral: मनचले ने छात्रा को अकेला देख कर दी अश्लील हरकत...दिखा दिया अपना प्राइवेट...डर के मारे...अब वीडियो हो गया...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक लड़की के साथ में छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्रा को रास्ते में रोककर एक साइकिल सवार मनचले ने अश्लील हरकत कर दी। इस दौरान छात्रा घबरा गई और शोर मचाते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाई और हिम्मत दिखाकर मनचले को थप्पड़ जड़ दिए।

क्या कहा छात्रा ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो छात्रा का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने छात्रा से पूछा तो मनचले पर अकेला पाकर छेड़खानी करने और  प्राइवेट पार्ट दिखाने का आरोप लगाया। इस दौरान रोते हुए गुस्से में छात्रा, मनचले को थप्पड़ मारती रही हालांकि। राहगीरों ने उस मनचले को फटकार लगाकर मौके से भगा दिया।

वीडियो हो गया वायरल 
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया और छानबीन में जुट गई। इस मामले को लेकर सीओ ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें स्कूल जा रही छात्रा के साथ एक लड़के द्वारा छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

pc- inkhabar.com