Video Viral: इस भाई के पापा का रोज उठना बैठना हैं यमराज के साथ, तभी तो नहीं हैं कोई डर...थोड़ी सी चूक से ही चली जाती जान....वीडियो...
- byShiv
- 19 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज का दौर सोशल मीडिया का हैं और आपने देखा होगा की कई तरह के वीडियो लोगों के वायरल होते रहते है। कभी फाइट तो कभी रोमांस और कभी कुछ और भी। ऐसे मे आज कल सोशल मीडिया पर वायरल होने का युवाओं पर बहुत जुनून भी सवार हो गया है। इसके लिए युवा कोई भी अजीब और खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ हैं, वीडियो में एक युवक स्केटिंग करते हुए चलती बस के नीचे घुसता हुआ दिख रहा है। उसे इस बात का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं है कि यह स्टंट उसके लिए कितना खतरनाक हो सकता है।
वीडियो देख घबरा जाएंगे
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बस सड़क पर तेज़ी से दौड़ रही है। उसी समय, एक युवक स्केटिंग करते हुए बस के पीछे-पीछे आ रहा है। युवक स्केटिंग करते हुए बस को पीछे से पकड़ता है और बस के नीचे घुस जाता है। वीडियो देखकर कुछ सेकंड के लिए कई लोगों का दिल धड़कना बंद हो गया है। अब, जबकि एक बड़े हादसे का डर है, युवक फिर से स्केटिंग करता है और बस के नीचे से निकल जाता है।
लेकिन उसकी यह गलती उसे बहुत महंगी पड़ती। अगर गलती से बस रुक जाती या उसका बैलेंस बिगड़ जाता, तो पक्का कोई बड़ा एक्सीडेंट हो जाता। लेकिन खुशकिस्मती से ऐसा नहीं होता। जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है, उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है।
pc- rochakkhabare.com





