Video viral: महिलाओं के उन दिनों में काम आने वाली चीज को चुराता था ये चोर, जिसके बारे में बता नहीं सकती वो सबके सामने....हो गया कैमरे में....

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और इन पर कई चीजें और बाते सामने आती रहती हैं, कई वीडियो सामने आते रहते हैं, कई ऐसी घटनाएं भी कैमरों में कैद हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर छा जाती है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर हर कोई हैरान है। जी हां इस वीडियो में एक शख्स गैलरी में सूख रहे महिलाओं के कपड़े चुराता दिखाई दे रहा है। शख्स कई दिनों से महिला के कपड़े चुराता था, जब महिला इससे परेशान हो गई तो उसने इसे रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। महिला की तरकीब काम कर गई और वह महिला के अंडरगारमेंट चुराते पकड़ा गया।

वीडियो आया सामने
सिंगापुर की फेसबुक यूजर एलीवी लिम ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इस घटना से उन्हें घिन आती है। उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें नहीं पता था कि उनके अंडरगारमेंट्स कैसे और क्यों गायब हो रहे हैं। परेशान होकर उन्होंने सीसीटीवी लगाने का फैसला किया। जब सीसीटीवी लग गया तो एक शख्स उनके कॉरिडोर में घूमता दिखाई दिया। इसके बाद की उसकी पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई।

चोर ने देख लिया कैमरा
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स उनके कपड़ों के पास आकर रुकता है और अंडरगारमेंट्स को चुराकर अपने पैंट में रख लेता है। एक अन्य वीडियो में शख्स अंडरगारमेंट्स चुराने के लिए कपड़े के पास खड़ा दिखाई दे रहा है। जब वह अंडरगारमेंट्स लेकर जाने लगा तो उसकी नजर कैमरे पर पड़ी। इसके बाद उसने पैंट से निकालकर अंडरगारमेंट्स को दोबारा सुखाया और वहां से चला गया।

pc- news24online.com