Video viral: टीचर का साड़ी में एनर्जी से भरा डांस देख आप भी नहीं झपका सकेंगे पलके, हिला दिया पूरा मंच, वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने देखा होगा की कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। प्रभु देवा के आइकॉनिक गाने मुकाबला पर एक टीचर ने साड़ी पहनकर ऐसा जबरदस्त डांस किया कि देखने वाले अपनी पलकें झपकाना भूल गए।

क्या हैं ऐसा वीडियो में
वीडियो में टीचर अरुनिमा देवाशिष एक एनुअल फेस्ट के मंच पर कुछ लड़कियों के साथ बेहद शानदार अंदाज में डांस करती हुई दिखाई देती हैं। साड़ी पहनकर मुकाबला गाने पर उनका परफॉर्मेंस इतना दमदार था कि देखने वाला हर कोई दंग रह गया। उनके हर स्टेप में जबरदस्त एनर्जी, पूरा आत्मविश्वास और परफेक्ट टाइमिंग साफ झलक रही थी। मंच पर उनकी मौजूदगी इतनी प्रभावशाली थी कि जैसे ही उन्होंने डांस शुरू किया, पूरा हॉल तालियों की आवाज से गूंज उठा।

अरुनिमा देवाशिष की यह परफॉर्मेंस छात्रों और दर्शकों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बनी. इसने यह संदेश दिया कि अपनी पसंद, अपने शौक और अपनी कला को कभी पीछे न छोड़ें।

pc- ndtv