Video Viral: ट्रेन में सफर कर रही महिला की तरफ युवक ने किए अश्लील इशारे...जिसने भी देखा शर्म से होने लगा....वीडियो हो रहा...

इंरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इन वीडियो में कभी ट्रेन में फाइट, कभी रोमांस तो कभी ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं जो आपके गुस्सा पैदा कर देते है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा ही वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने ट्रेन में सफर के दौरान एक युवक पर अश्लील इशारे करने और गलत व्यवहार का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला रेलवे सुरक्षा बल तक पहुंच गया और शिकायत दर्ज कर ली गई है।

क्या है पूरा मामला?
एक्स पर घुमक्कड़लाली नाम से सक्रिय रुपाली दीक्षित ने 29 जून को यह वीडियो शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि वह विवेक एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं। ट्रेन के कोच के दरवाजे पर खड़ी थीं, तभी एक युवक ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और कथित तौर पर अश्लील इशारे करने लगा। रुपाली ने अपनी पोस्ट में लिखा कि संबंधित व्यक्ति 15228 एसएमवीटी एक्सप्रेस के दूसरे जनरल कोच में सफर कर रहा था और उस समय ट्रेन दांकुनी जंक्शन की ओर बढ़ रही थी। उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए रेलवे सेवा, आरपीएफ को टेग किया।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो
29 जून को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके है। पोस्ट पर सैकड़ों यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। 13 सेकंड के क्लिप में देखा जा सकता है कि शख्स ट्रेन के नीचे ट्रैक पर खड़ा होकर चाय पी रहा है। जब वो गेट पर खड़ी महिला को वीडियो बनाते देखता है तो गंदे इशारे करता है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े होते है। 

pc- navbharat