Vijay Hazare Trophy: जाने कौन कौन सी टीम से खेलेंगे विराट और रोहित शर्मा

इंटरनेट डेस्क। भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेलते नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा को मुंबई की टीम में शामिल किया गया है और वे टीम के पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे, इसकी पुष्टि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने की है।

पूर्व भारतीय कप्तान शार्दुल ठाकुर की अगुवाई वाली टीम के साथ जयपुर में जुड़ेंगे, जहां मुंबई को एलीट ग्रुप सी में रखा गया है। वहीं विराट कोहली ने दिल्ली के शुरुआती मैचों के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टार बल्लेबाज को शुरुआती राउंड के लिए टीम में शामिल किया है।

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को कप्तान और आयुष बडोनी को उपकप्तान बनाया गया है, दिल्ली के मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी।

pc- aaj tak