Vikrant Massey: अभिनेता विक्रांत ने रिटायरमेंट की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों हुआ ऐसा कंफ्यूजन

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार विक्रांत मैसी अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उनको ’12वीं फेल’ मूवी के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका हैं। दिसंबर 2024 में जब विक्रांत मैसी ने अचानक ब्रेक लेने का ऐलान किया, तो पूरी इंडस्ट्री सन्न रह गई थी। ’12वीं फेल’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद उनके इस फैसले को लोगों ने रिटायरमेंट मान लिया था।

अब टाइम्स नाउ के साथ इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने बताया कि उस वक्त वह मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह टूट चुके थे। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स का जिक्र करते हुए कहा, ‘एक्स (ट्विटर) पर शब्दों की जो लिमिट होती है, मैंने उसी में अपनी बात कहने की कोशिश की थी, लेकिन शायद आधी-अधूरी जानकारी ही लोगों तक पहुंची।

मेरी बात का गलत मतलब निकाल लिया गया, सच तो यह है कि मैं रिटायर नहीं हो रहा था, बल्कि मुझे एक लंबे ब्रेक की सख्त जरूरत थी, उस वक्त मैं बेहद थकान और तनाव का शिकार हो गया था। विक्रांत ने इस दौरान एक बहुत गहरी बात कही कि इंडस्ट्री अक्सर एक्टर की मेहनत तो देखती है, लेकिन उसके मानसिक बोझ को नजरअंदाज कर देती है।

pc- mid-day.com