Vinesh Phogat: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कहा, विनेश फोगाट पर लग सकता हैं प्रतिबंध

इंटरनेट डेस्क। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के नियमों का उल्लंघन करने पर पहलवान विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस दी गई है। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो उनके खिलाफ प्रतिबंध जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अध्यक्ष ने कहा कि विनेश अब हर बात पर आरोप लगाने की आदी हो गई हैं। उन्होंने कहा, जब विनेश ने प्रतियोगिता में आने की बात कही थी, तब हमने उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी ली थी। उन्हें सुरक्षित लाना, मैच करवाना और वापस छोड़ना हमारी जिम्मेदारी थी।

खबरों के अनुसार संजय सिंह ने यह भी कहा कि देशभर से खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए हैं, जिनमें बड़ी संख्या हरियाणा की महिला पहलवानों की भी है। ऐसे में अपनी ही व्यवस्था पर सवाल उठाना गलत है।

pc- news18