Vinod Kambli: कांबली के छोटे भाई ने कहा उन्हें बोलने में हो रही दिक्कत.... पूरी तरह से रिकवर नहीं हो...

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली अपनी बीमारी के कारण चर्चाओं में रहते है। पिछले काफी लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर को लेकर कुछ चिंताजनक अपडेट सामने आया है। विनोद कांबली के छोटे भाई वीरेंद्र कांबली ने बताया कि वह अभी तक पूरी तरह से रिकवर नहीं कर पाए हैं और उन्हें ठीक से बोलने में भी दिक्कत हो रही है। 

भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट खेलने वाले कांबली को 21 दिसंबर, 2024 को ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। द विक्की लालवानी शो में बात करते हुए, उनके छोटे भाई ने बताया कि कांबली अभी भी अपनी स्वास्थ्य समस्याओं से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। 

फिलहाल, बांद्रा स्थित अपने घर पर, कांबली अपनी बीमारियों से उबर रहे हैं। वीरेंद्र ने विक्की लालवानी शो पर कहा वह अभी घर पर हैं। उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनका इलाज जारी है। उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही है। उन्हें ठीक होने में समय लगेगा। उनकी बोली अभी भी लड़खड़ाती है, लेकिन उनकी हालत में सुधार हो रहा है। 

pc- aaj tak