प्रेेमानंद महाराज के आश्रम जाने पर विराट को 5 करोड़ के वायरल दावें का खंडन, लगे थे ये आरोप
- byShiv
- 08 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज से जुड़ा एक दावा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। खबरों की माने तो दावा किया गया था कि वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए विराट कोहली को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। अब विराट कोहली की ओर से इस दावे का खंडन किया गया है। उनके प्रवक्ता ने आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें झूठा, बेबुनियाद और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है।
खबरों का किया खंडन
खबरों के अनुसार विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली को लेकर किए गए दावे पूरी तरह गलत और तथ्यों से परे हैं। बयान में स्पष्ट किया गया कि विराट कोहली प्रेमानंद महाराज से केवल अपनी गहरी आस्था और सम्मान के कारण मिलने जाते हैं।
आस्था के कारण जाते हैं
खबरों की माने तो प्रवक्ता ने कहा कि हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं। बयान में आगे कहा गया कि विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज जी के प्रति अपनी गहरी आस्था और सम्मान के कारण ही उनसे मिलने जाते हैं। हम इन दावों का पुरजोर खंडन करते हैं और मीडिया से आग्रह करते हैं कि वे ऐसी बातों को रिपोर्ट करने या आगे बढ़ाने से पहले पूरी सावधानी बरतें।
pc- hindustan






