Viral Video: बच्चे के तेज दिमाग से बच कई जान...किया ऐसा काम की हो रही तारीफ...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 04 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते है और कई वीडियो ऐसे भी सामने आते हैं जो आपको कुछ सिखा जाते है। ऐसे में अभी एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें एक बच्चा एक बड़ा काम करता नजर आ रहा है। जी हां बारिश के मौसम में सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और ऐसे में छोटी-सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, लेकिन किसी की मदद और समझदारी ऐसी दुर्घटना को टाल देती है। इस वीडियो में यहीं सबकुछ है।
क्या हैं वीडियो में
एक छोटे से बच्चे ने अपनी समझदारी से ऐसा काम किया कि लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बच्चे ने एक फिसलती कार को रोकने में मदद की और बड़े हादसे को टाल दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के कारण एक कार ढलान वाली सड़क पर पीछे की ओर फिसलने लगती है। कार के पीछे कई दूसरे वाहन भी खड़े दिखाई देते हैं और सड़क पर भी ट्रैफिक मौजूद रहता है। ऐसे में कार लगातार पीछे की तरफ खिसकती नजर आती है, लेकिन आसपास मौजूद लोग अपने वाहनों से उतरकर उसकी मदद के लिए आगे नहीं आते है।
मासूम ने लगाया दिमाग
इसी दौरान एक छोटा बच्चा दूर से कार को फिसलते हुए देखता है। वह तुरंत सड़क किनारे पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाता है और तेजी से कार की तरफ दौड़ पड़ता है। इसके बाद वह कार के पिछले टायर के पीछे उस पत्थर को अड़ा देता है। पत्थर लगते ही कार रुक जाती है और आगे बढ़ने का मौका मिल जाता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग बच्चे की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं।
pc- abp news




