Viral Video: झरने के नीचे नहा रहे परिवार पर आ गिरा भारी भरकम सांप....देखते ही बच्चों महिलाओं की कांप उठी रूह....वीडियो हो रहा....
- byShiv
- 17 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियो वायरल होते देखे होंगे। इन वीडियो में आपको बहुत कुछ देखने को मिल जाता है। लेकिन आज जो वीडियो सामने आया हैं वो डराने वाला है। जी हां बरसात का मौसम है, ऐसे में हर कोई अपने परिवार को लेकर नदी झरनों की ओर मजे लेने निकल पड़ता है, लेकिन कई बार ये अनुभव हर इंसान या परिवार के लिए एक जैसा नहीं रहता। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें झरने के नीचे नहाते परिवार पर ऊपर से भारी भरकम सांप आ गिरा जिसके बाद छोटे बच्चों समेत वहां नहा रहा पूरा परिवार सहम गया।
परिवार पर गिरा सांप
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें झरने के नीचे नहा रहे एक परिवार जिसमें छोटे छोटे बच्चे भी शामिल हैं उन पर सांप आ गिरा। पहाड़ से मोटी धार के साथ उछाल मारते हुए पानी नीचे गिर रहा था और उसी के नीचे चट्टान पर बैठा यह परिवार पानी की बौछारों का आनंद ले रहा था. लेकिन तभी पानी के साथ एक मोटा सा काला सांप ऊपर से आकर नीचे परिवार पर गिरता है जिसके बाद पूरे परिवार की हालत टाइट हो जाती है।
छोटे बच्चे भी थे साथ
जैसे ही सांप वहां नहा रहे परिवार के सदस्यों बाप और छोटे बच्चों पर गिरता है वहां बैठी महिलाएं और लोग जोर से चीख उठते हैं। सांप के आते ही परिवार बच्चों को दूर करते हैं लेकिन तब तक सांप पानी के साथ चट्टानों में गायब हो चुका होता है। अब वीडियो देखकर लोग सांप की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
pc- abp news






