Video viral: लड़के के मुंह में फटी मोबाइल की बैटरी, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी भी रूह, नहीं करेंगे ऐसी गलती
- byShiv
- 07 Feb, 2026
इंटरेनट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने देखा होगा की कई वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसे में अब एक वीडियो सामने आया हैं जो आपको हैरान कर देगा। जी हां एक डरावनी घटना में एक छोटे लड़के के मुंह में मोबाइल फोन की बैटरी फट गई, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा एक मोबाइल शॉप में हुआ और दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड भी हो गया।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार फुटेज में लड़का काउंटर के पास खड़ा दिखता है और फिर अचानक बैटरी को अपने मुंह में डाल देता है। इसके कुछ ही सेकंड में अचानक बैटरी फट जाती है और आग लग जाती है। लड़के ने लिथियम बैटरी को साइड से काटा और जैसे ही उसने दांत लगाए, बैटरी जोर से फट गई।
निकली आग
धमाके से निकली आग और गर्मी ने लड़के के चेहरे और मुंह पर गंभीर रूप से जला दिया। दुकान में मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया ताकि उसकी तुरंत इलाज हो सके। एक व्यक्ति, जिसने यह वीडियो ऑनलाइन शेयर किया, ने लिखा कि मोबाइल शॉप में बड़ा हादसा! एक लड़का लिथियम फोन बैटरी चबाने लगा और कुछ ही सेकंड में बैटरी फट गई. लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया।
pc- ndtv





