Video Viral: ट्रेन में खुद का पर्सनल पंखा लेकर चढ़ गया यात्री...चलाने की करता रहा कोशिश...इस चक्कर में सॉकेट में हो गया...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 05 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई वीडिया वायरल होते आपने भी देखें होंगे। ये वीडियो आपको कई बार ट्रेन में देखने को मिल जाते है। अब जो वीडियो सामने आया हैं, इसे देखकर भी आप चकरा जाएंगे। जी हां बिहार की ओर आने वाली ट्रेन में ये अनोखी घटना देखी गई है। इस बार जो वीडियो सामने आया है उसने लोगों को और भी ज्यादा चौंका दिया है, वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ट्रेन में सफर के दौरान अपना ही टेबल फेन लेकर पहुंच गया और उसे प्लग इन कर चलाने की कोशिश करने लगा।
ट्रेन में खुद का पंखा लेकर पहुंचा शख्स
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रेन में सफर के दौरान अपनी निजी पंखा लेकर घुस गया है। पंखा लेकर सीट पर बैठा ये शख्स बड़ा खुश दिखाई दे रहा है, हवा खाने के लिए जैसे ही वो प्लग में पंखे का तार लगाता है तो पंखा कोई रिस्पॉन्स नहीं देता, वो कई बार प्लग में तार को लगाता है और इंतजार करता है कि पंखा चलेगा लेकिन चूंकि ट्रेन का प्लग 110 वोल्ट का होता है और पंखा 220 वोल्ट का, तो कहां से पंखा काम कर पाएगा, लेकिन शख्स को ये बात शायद मालूम नहीं थी।
पंखा तो चला नहीं चार्जिंग सॉकेट खराब कर दिया
बताया जा रहा है कि शख्स ने पंखे को चलाने की जिद में ट्रेन का सॉकेट भी खराब कर दिया जो यात्रियों के लिए मोबाइल चार्जिंग की सुविधा के लिए लगाया गया है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
pc-abp news






