Viral Video: शिक्षकों की ट्रेनिंग में पहुंच गया बिन बुलाया मेहमान...फिर जो हुआ उसे देख हर कोई...देखे आप भी वीडियो...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा की कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, इन वीडियो में कभी डांस कभी प्यार तो कभी झगड़ा दिखाई देता है। लेकिन आज का वीडियो कुछ और ही हैं, जी हां यह वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है। यहां  गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉल में शिक्षकों की ट्रेनिंग चल रही थी, यहा डांग जिले में शिक्षकों के लिए हो रही जनगणना प्रशिक्षण क्लास में एक बंदर घुस गया।

क्या हुआ वीडियो में 
दरअसल, एक बंदर जिसे स्थानीय लोग कपिराज कहते हैं अचानक क्लासरूम में आ गया और कुछ देर के लिए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह घटना डांग जिले के वघाई कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो वघाई सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक गौरांग पटेल ने फेसबुक पर शेयर किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक ट्रेनिंग हॉल में बैठे हुए थे और क्लास चल रही था। तभी अचानक एक बंदर कमरे में आ गया, जिससे कुछ शिक्षक घबरा गए, जबकि कुछ लोग इस अचानक हुई घटना पर हंसने लगे। बंदर बिल्कुल शांत था और बिना घबराए हॉल में इधर-उधर घूमने लगा। वह कुछ देर तक लोगों के बीच ही रुककर उन्हें देखने लगा। शुरुआत में थोड़ी हलचल और घबराहट हुई, लेकिन जल्द ही माहौल हल्का-फुल्का हो गया और पूरे हॉल में हंसी गूंजने लगी। करीब 5 मिनट तक कमरे के अंदर रहने के बाद बंदर चुपचाप वहां से निकल गया।

pc- ndtv