Video Viral: थार से खुलेआम गुंडई....लड़कियों को किया जा रहा परेशान....बचने के चक्कर में पड़ता हैं भागना...वीडियो हो रहा....
- byShiv
- 18 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, अब जो वीडियो सामने आया हैं वो खुले में गुंडई का आया है। जी हां नोएडा के 2 वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे है। दोनों वीडियो में ब्लैक कलर की थार गाड़ी नजर आ रही है, थार पर आगे गुर्जर लिखा हुआ है। गाड़ी के सामने का शीशा इतना ब्लैक है कि ये पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर गाड़ी कौन चला रहा है? दोनों वीडियो अलग-अलग लोकेशन की है. जिसमें वो थार चालक काफी तेज गति से सड़क पर चलने वाली लड़की को टक्कर मारने का प्रयास करता है। हालांकि, थार चालक का मकसद लड़कियों को टक्कर मारने का नहीं, बल्कि डराने का होता है।
वीडियो आया सामने
एक वीडियो में सुनसान सड़क पर तेज गति में ब्लैक रंग की थार गाड़ी सामने से आती हुई नजर आ रही है और सामने एक लड़की वाइट टॉप और ब्लैक जींस पहने पर आ रही है। तभी अचानक थार गाड़ी से चालक उसके सामने आकर ब्रेक लगाता है और लड़की बचने के लिए साइड में फूल की क्यारी को पार करते हुए फुटपाथ पर जाने का प्रयास करती है। इस दौरान उनका पैर फंसने से वो गिरते-गिरते संभलती है।
दूसरे वीडियो में क्या है?
इसके अलावा, दूसरे वीडियो में एक लड़की सड़क पार करती हुई नजर आती है। तभी अचानक वहीं थार गाड़ी आती है। जिसके बाद लड़की बचने के लिए जिस तरफ से आती है, उसी तरफ भाग जाती है। इसके बाद फिर एक लड़की के सामने अचानक ब्रेक लगाता है। इसके अलावा, 5 लड़के जा रहे होते हैं, तभी सामने से आ रही थार अचानक ब्रेक लगा देती है। कुछ लड़के बाएं तरफ तो कुछ लड़के दाएं तरफ कूदते हैं।
pc - inkhabar





