Viral Video: बारात लेकर जा रहे दूल्हे के साथ मारपीट, लोगों ने घेरकर किया हमला, वीडियो हो रहा वायरल
- byShiv
- 09 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियो देखे होंगे। कभी प्यार तो कभी झगड़ा, अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया हैं जिसमें बरात लेकर जा रहे दूल्हे की गाड़ी रोककर मुंह बांधकर आए बाइक सवारों ने लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है।
कर दी मारपीट
वीडियो में करीब 20 सेकेंड में 15 लोगों ने दूल्हे की पिटाई की और साथ में आरोपितों ने कार में भी तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन किसी ने बीच बचाव करने की जहमत नहीं उठाई। बताया जा रहा हैं कि मझगवां थाना क्षेत्र के झिन्ना वीरा गांव के रहने वाले मुन्नीलाल की बारात बांदा जिले के इम्लौर गांव जा रही थी। दूल्हा मुन्नीलाल खेती-किसानी करता है। बारात की कार में उनके भाई जगदेव राजपूत, मूरत राजपूत, 17 वर्षीय भांजी रूपाली और जगदेव के दो बच्चे 6 वर्षीय बच्चे गगन व 4 वर्षीय अमृता भी सवार थे।
दूल्हे को आई चोट
बरात गांव से करीब 30 किलोमीटर दूर बसेला बस स्टैंड के पास पहुंची थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे करीब 15 लोगों ने कार को घेर लिया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ितो ने बताया की कैथा गांव निवासी अंबर पुत्र रविंद्र राजपूत अपने 12 से 15 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा था। सभी ने दूल्हे की कार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ की। घायल जगदेव राजपूत ने बताया कि दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है।
pc- theindiadaily.com






