Video viral: मंत्री ने भरे मंच पर सिंगर दलेर मेहंदी को लगाई....वीडिया हो रहा...कहा खड़े होकर बोल नहीं पा रहे हो, गाना कैसे गाओगे

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन अब जो वीडियो सामने आया हैं वो हैं मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का। जी हां उन पर पर शराब पीकर स्टेज पर गाने का आरोप लगा है। यह आरोप सरकार के मंत्री ने लगाया है। रविवार को उत्तराखंड के टिहरी जिले में कुंजापुरी मेले में गाते समय सिंगर को स्टेज पर सबके सामने डांट पड़ी थी। वहां सिंगर की परफॉर्मेंस को लेकर विवाद हो गया था। उस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  

क्या हुआ था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल रविवार को नवरात्रि के मौके पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में मेहंदी के गाने पर आपत्ति जताने के लिए स्टेज पर चढ़ गए। उन्होंने कार्यक्रम के धार्मिक महत्व का हवाला देते हुए सिंगर से गाना बंद करने को कहा। मंत्री ने आरोप लगाया कि सिंगर शराब पीकर ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे तो भला गाना कैसे गा सकते थे? उनके मुताबिक, यह कार्यक्रम देवी दुर्गा की पूजा और नवरात्रि सेलिब्रेशन का हिस्सा है। 

स्टेज पर खड़े होकर, मंत्री ने हाथ में माइक्रोफ़ोन लेकर कहा, “नवरात्रि के मौके पर माँ दुर्गा का एक फंक्शन हो रहा है और आप उस फंक्शन में शराब पीकर गाना गा रहे हैं! यह ठीक नहीं है। मंत्री ने सबके सामने यह भी कहा कि सिंगर को लोकल लोगों को एंटरटेन करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन इवेंट की डिग्निटी बनाए रखना ज़रूरी है।

pc- rochakkhabare.com