Viral Video: घर का गेट खुलते ही कपल पर टूट पड़ा Pitt Bull...खौफनाक हमले को देख कांप जाएंगे आप...काट दिया जगह जगह से
- byShiv
- 13 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो देखें होंगे। लेकिन जो आज का वीडियो हैं वो आपके होश उड़ा देगा। जी हां पंजाब के पटियाला से एक पिटबुल डॉग के अटैक का वीडियो वायरल हो रहा है। पिटबुल डॉग ने घर देखने आए एक कपल पर जानलेवा हमला कर दोनों पति-पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या हुआ था
दरअसल, इस वीडियो में एक कपल घर देखने के लिए आया था। इस दौरान जैसे ब्रोकर ने पहले तो घर की घंटी बजाई और जैसे ही घर का दरवाजा खुला तो उसके अंदर से एक काले रंग का पिटबुल डॉग बाहर निकला और उसने ब्रोकर को छोड़ कपल पर हमला कर दिया।
पिटबुल ने कपल पर किया जानलेवा हमला
पिटबुल डॉग ने पहले महिला को अपना शिकार बनाया और उसे कांटने लगा। इस हमले में महिला नीचे गिर गई और डॉग उस पर हावी हो गया। पति ने बीच-बचाव की कोशिश की और डॉग को हटाने की कोशिश की तो उसने पति पर हमला कर दिया। 1.30 मिनट तक पिटबुल दोनों पति-पत्नी पर हमला करता रहा। कुछ देर तक ब्रोकर और आसपास के लोग केवल देखते रहे, लेकिन जैसे ही स्थिति समझ में आई लोगों ने पिटबुल को मारकर उसे दूर करने की कोशिश की। हालांकि, वह नहीं रूका और अपने तीखे दांतों से कपल को नोंचता रहा और लहूलुहान कर दिया। घर के अंदर से पिटबुल डॉग की मालकिन भी निकली जो कि थोड़ी बुजुर्ग थी। उस महिला में उस डॉग को रोकने का जरा भी सामर्थ्य नहीं था। मालकिन के कहने पर भी पिटबुल नहीं रूका और लगातार हमला किया। यदि आसपास के लोग मदद के लिए नहीं दौड़ते तो शायद अनहोनी हो जाती।
pc- navbharatlive.com






