Video Viral: रैपिडो ड्राइवर ने चलती बाइक पर ही नाबालिग के साथ किया...बार बार हाथ से उसके....वीडियो हो रहा वायरल...
- byShiv
- 18 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आप कई तरह के वीडियो देखते रहतेउ है। अब एक वीडियो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सामने आया हैं जो बेहद परेशान करने वाला है। यहां एक 17 साल के नाबालिग लड़के ने ‘रैपिडोज’ बाइक राइड के दौरान उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना तब प्रकाश में आई जब पीड़ित लड़के ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भारी गुस्से को देखते हुए बाइक टैक्सी कंपनी रैपिडो ने कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी ड्राइवर को हमेशा के लिए प्लेटफ़ॉर्म से बैन कर दिया है।
क्या हैं वीडियो में
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का बाइक पर पीछे बैठा है और ड्राइवर अचानक अपना हाथ पीछे की तरफ बढ़ाकर पैसेंजर यानी उस लड़के के लिंग को छूने की कोशिश करता है, लड़के ने तुरंत उस आदमी का हाथ हटा दिया, जिसके बाद ड्राइवर ने फिर से उसके पैर और जांघ को छूने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो लड़के ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और रैपिडो को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं अभी नाबालिग हूं.’ लड़के ने बताया कि यह घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में हुई।
रैपिडो कंपनी का क्या कहना है?
मामला सामने आने के बाद रैपिडो ने तुरंत प्रतिक्रिया दी, कंपनी ने अपने शुरुआती संदेश में लिखा, ‘हाय कुश, आपके साथ हुई इस घटना के बारे में जानकर हमें बहुत चिंता हुई है। हम इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं और ऐसा बर्ताव बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, तुरंत एक्शन लेने के लिए कृपया हमें डीएम के जरिए राइड आईडी और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर शेयर करें। इसके बाद कंपनी ने एक अपडेटेड बयान जारी किया और कहा, ‘आपके साथ जो अनुभव हुआ, उसके लिए हमें सचमुच खेद है। आरोपी कैप्टन को प्लेटफ़ॉर्म से हमेशा के लिए बैन कर दिया है।
pc-in khabar






