Viral Video: इसे कहते हैं किस्मत, मौत को छूकर टक्क से निकला भाई...एक सैकेंडऔर होती तो जाती जान...वीडियो हो रहा वायरल
- byShiv
- 22 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं और इन वीडियो में आपने देखा होगा कई चीजें देखने को मिल जाती है। लेकिन आज का जो वीडियो हैं वो आपकी रूह कंपा देने वाला है। जी हां जंगल में नदी किनारे मस्ती कर रहे कुछ युवकों की जान पर तब बन आई जब वहां एक विशालकाय अजगर आ गया। हुआ यूं कि एक लड़का अपने दोस्तों के साथ जंगल घूमने गया था, वहां नदी किनारे एक पेड़ पर रस्सी बंधी हुई थी, जैसे देसी झूला हो, लड़का उसी रस्सी से लटक कर एकदम हीरो की तरह झूल रहा था, तभी ये अजगर आ गया।
क्या हुआ था
जैसे ही वो लड़का झूले पर झूलते हुए पीछे की तरफ गया, झाड़ियों में से अचानक एक बहुत बड़ा अजगर निकला और सीधा उस पर हमला करने के लिए लपका, स्पीड इतनी तेज थी कि एक सेकंड के लिए किसी को समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है, वीडियो में साफ दिख रहा है कि अजगर बिल्कुल टारगेट बनाकर उसकी तरफ झपटा था।
किस्मत ने बदल दिया खेल
कह सकते हैं कि उस लड़के की किस्मत सच में बहुत तगड़ी थी, अजगर उस तक पहुंचता, उससे पहले ही वो खुद को संभालते हुए सीधा नदी में कूद गया। अगर एक सेकंड की भी देरी हो जाती तो शायद कहानी कुछ और ही होती। नदी में गिरते ही अफरा-तफरी मच गई, उसके दोस्त भी घबरा गए और सभी जल्दी-जल्दी तैरकर नदी के दूसरे किनारे की तरफ भागे। सबकी जान में जान तब आई जब वो सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।
pc- tv9




