Viral Video: टीचर बना कसाई, नन्हीं छात्रा के साथ की ऐसी मारपीट, बालों को जड़ से उखाड़ा, क्रूरता देख खौल जाएगा खून

PC: DNP INDIA

शिक्षक का कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा के साथ की गई हैवानियत का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपका खून खौल उठेगा। शिक्षक ने हैवानियत की सभी हदों को पार करते हुए बच्ची को इतनी बेरहमी से पीटा कि, उसके आधे सिर के बालों को जड़ से ही उखेड़ दिया। बच्ची अपना दर्द  कैमरे के सामने बयां कर रही है। इसके साथ ही टीचर की नीच हरकत को भी दिखा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना उत्तर प्रदेश के भदोई जिले के प्रा इवेट स्कूल की है।  

वायरल वीडियो 
वीडियो को एक्सपर  Rahul Saini नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है, ‘शर्मनाक: कक्षा 3 की छात्रा के साथ शिक्षक ने की बर्बरता..पिटाई की गालियां दी इसके बाल उखाड़े..! पीड़ित छात्रा का आरोप सुनिए -यूपी के जिला भदोही में एक निजी स्कूल की कक्षा 3 की छात्रा अनोखी ने शिक्षक मनोज पर अभद्रता करने पिटाई करने और बाल उखाड़ने का गंभीर आरोप लगाया है..!आरोप है कि शिक्षक आए दिन बच्चों के साथ अभद्रता करता है पिटाई करता है..!स्कूल प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं करता..! ऐसे नालायक बदतमीज़ शिक्षकों पर क्या कार्यवाही होनी चाहिए.?’


पुलिस ने लिया एक्शन 
बच्ची के साथ हुई इस क्रूरता पर भदोई  पुलिस का भी रिएक्शन आया है। इसके साथ ही एक्शन की जानकारी देते हुए वायरल वीडियो के नीचे पोस्ट करते हुए लिखा है कि,  ‘कृपया पूर्ण विवरण के साथ अपना प्रार्थना पत्र थाना स्थानीय पर प्रस्तुत करें। संबंधित को जांच व आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।’  ये घटना इतना ज्यादा सोच में डाल देने वाली है कि, लोग इस टीचर पर तुंरत एक्शन की मांग कर रहे हैं।