Video Viral: शिक्षक ने बच्चे के सिर को ही बना डाला तबला...बजाते हुए लगा रहे ठहाके...वीडियो हुआ वायरल तो अब...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा की कई वीडियो वायरल होेते रहते हैं, इन वीडियो में कभी कभार कुछ ऐसा भी देखने को मिल जाता हैं की आप हंसी नहीं रोक पाते है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया हैं उत्तर प्रदेश के इटावा में जहां एक प्राइमरी स्कूल के टीचर की बेहद हैरान करने खबर सामने आई हैं। सैफई के एक स्कूल में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने तीसरी क्लास के मासूम बच्चे को गंजे सिर को ही तबला बना दिया, इस दौरान प्रधानाचार्य हंसते हुए ठहाका लगाता रहा तो वहीं बच्चे उस पर हंसते दिखाई दिए।

वीडियो आया सामने
ये घटना सैफई विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत बरौली प्राइमरी स्कूल की है जहां स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार माथुर ने एक सात-आठ साल के बच्चे के सिर पर तबला बजाया, बच्चे के सिर पर बाल नहीं थे, शिक्षक ने सिर्फ बच्चे के गंजे सिर पर तबला बनाया बल्कि उसकी रील भी बनाई और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर वायरल कर दिया। 

वायरल वीडियो 27 सेकेंड का है, जिस में दिनेश माथुर कुर्सी पर बैठे हैं और बच्चे को नीचे बिठाकर उसके सिर पर बड़े झूमते हुए तबला बजा रहे हैं, इस दौरान वो काफी ख़ुश हो रहे हैं और ठहाके लगा रहे हैं, वहीं पास बैठे बच्चे भी ये सब देखकर ख़ूब हंस रहे हैं, ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद लोग टीचर के इस व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

pc- abp news