Viral Video: दूल्हे ने स्टेज पर की शुरू कर दिया वो वाला काम जो देखकर शर्मा जाए हर कोई...दुल्हन भी हुई...वीडियो हो रहा वायरल

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने देखा होगा की कई वीडियो वायरल होते रहते है। इन वीडियो में आपने भी देखा होगा की कभी प्यार तो कभी रोमांस और कभी ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देते है। अब ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वायरल हो रहे वीडियो में क्या है।

वायरल वीडयो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक शादी के दौरान का है। वीडियो में दिखता है कि एक दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। इसी दौरान एक महिला कुछ नोट को लेकर उनका न्योछावर करती है और उन नोटों को हवा में उड़ा देती है। अब जैसे ही महिला नोटों को हवा में उड़ाती है, दूल्हा तुरंत ही उन नोटों को लूटने के लिए उनकी तरफ भाग जाता है। महिला उसे रोकती है मगर वो रुकता नहीं है और कुछ नोट उठाकर अपनी जेब में रख लेता है। दुल्हन की इसी हरकत के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सबके सामने ही कर दिया
वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, कभी भी लो क्वालिटी वाले वीडियो को नहीं छोड़ना चाहिए। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 50 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद खूब सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। इसके अलावा कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हम लोगों ने गरीबी देखी है। दूसरे यूजर ने लिखा- दूल्हा अपने बिजनेस में इतना डूबा रहता है कि भूल गया कि आज उसकी ही शादी है। 

pc- indiatv.in